- प्रधान प्रतिनिधियों को मिटिंग हाल से किया गया बाहर
जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड कार्यालय के मिटिंग हाल से प्रधान प्रतिनिधियों को बाहर किया गया जिससे प्रधान प्रतिनिधियों में आक्रोश ब्याप्त हो गया। खंड विकास अधिकारी के खिलाफ 37 ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी जिससे जांच में आये पीडी जैकेश त्रिपाठी और डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने 37 प्रधानों को एडीओ पंचायत द्वारा सूचना दिलवाया गया था जिसमें मौके पर 16 ग्राम प्रधान उपस्थित रहे और बाकी प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनको जांच अधिकारियों ने बाहर कर दिया। जब पत्रकारों ने जांच अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार केवल ग्राम प्रधान ही मिटिंग में उपस्थित रह सकते है प्रतिनिधि नहीं आ सकते हैं।
- दुकान पर सामान लेने गए युवक की बाइक चोरी
जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी विजय भास्कर ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपनी बाइक जिसका नंबर यूपी 62 बीक्यू 9691 है वह बाइक को लेकर भलुआही कस्बे में स्थित दुकान पर सामान लेने गए हुए थे। दुकान के पास नहर की पटरी पर उक्त बाइक खड़ी कर दुकान पर गए और वापस लौटे तो उनकी बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन की लेकिन बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की माने तो बाइक चोरी की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फिलहाल समाचार संकलन तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
- फार्मासिस्ट से की गयी बदसलूकी
जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात एक फार्मासिस्ट से मरीज के साथ आए तीमारदारों ने विधायक का चहेता बनकर बदसलूकी करने लगे। वहीं नाराज फार्मासिस्ट राजकुमार पांडेय ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेते हुए अपने वाहन में बैठा लिया। मामला बढ़ते देख पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डा. संजय दूबे ने किसी तरह मामले को समझा बुझाकर तीमारदारों को पुलिस के चंगुल से छुड़वा कर मामला शांत कराया।
- गांजे संग अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
जौनपुर धारा, सुइथाकला। सोमवार को क्षेत्र के भुसौड़ी नहर के पुलिया के पास एक अभियुक्त उस समय गांजे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस उपनिरीक्षक नौशाद अहमद मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, उसी दौरान कोतवाली शाहगंज क्षेत्र का कोहड़ा गांव निवासी चर्चिल यादव ऊर्फ रामदीन यादव पुत्र राम तीर्थ नामक अभियुक्त भुसौड़ी नहर की पुलिया के पास लगभग एक किलोग्राम गांजे के साथ उनके हत्थे चढ़ गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
- हीट स्ट्रोक से हुई युवक की मौत
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत छताई कला गांव निवासी एक युवक का शव महमदपुर गांव में सड़क के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना दे शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के छताईकला गांव निवासी 35 वर्षीय अमरजीत गौतम पुत्र महाजन राम गौतम सोमवार को घर से 11 बजे साइकिल से कहीं गया था। दोपहर दो बजे के करीब घर वापस आने के दौरान महमदपुर गांव के समीप भीषण गर्मी के चलते साइकिल का खम्भे के सहारे खड़ी करके जैसे ही छांव में जाने लगे उसी समय सड़क के किनारे गिरकर बेहोश हो गया। जब लोगों ने देखा तो सोचा कि कोई शराब पीकर गिरा होगा लेकिन ज्यादा समय बीत जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त किया तो पता चला कि बगल के गांव का अमरजीत गौतम है। परिजनों के मुताबिक युवक घर से किसी काम से निकाला था। अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव से पूछें जाने पर बताया कि हीट स्ट्रोक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जायेगा।
- आपसी भाईचारे के साथ मनाये बकरीद व श्रावण मास का त्योहार :सीओ सिटी
जौनपुर धारा, जौनपुर। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने कहा कि कुर्बानी का पर्व बकरीद एवं भगवान शिव का श्रावण मास का त्योहार सभी आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनायें। वे रविवार को कस्बे में पुलिस चौकी के बगल स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थ्ो। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ाने का कार्य करते हंै और हमें एक दूसरे के साथ प्रेम से रहने का संदेश देते हैं। उन्होनें मौजूद लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या हो उसे हमें नि:संकोच बताएं। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो आप लोग हमें अवश्य बताएं। पुलिस आपकी तत्काल मदद करेगी। इसके साथ ही कोई भी अराजक तत्व, मनबढ़ या असमाजिक व्यक्ति कोई हरकत करेगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही होगी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि डा. सरफराज खान, समाजसेवी संदीप सेठ, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाकांत गिरी, नगर पंचायत कर्मी वेद प्रकाश, सभासद विनोद प्रजापति, जोगेंद्र निषाद, संतोष राजभर, भग्गू मोदनवाल, आफताब आलम उर्फ गुड्डू, अबुसाद खान, अब्दुल्ला, सेराज अंसारी, गुफरान खान पप्पू, महरोज अंसारी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी व गणमान्य नागरिक गण मौजूद रहे।


