- चाकू के साथ एक गिरफ्तार
जौनपुर धारा, बरसठी। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आदमपुर तिराहे से एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
आदमपुर तिराहे पर एसआई हरिश्चंद्र हमराही सिपाही के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
- मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत
जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार धनीपुर मोड़ के पास आमने सामने बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। जबकि दूसरे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनो घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।
धावा गांव निवासी 38वर्षीय प्रेमचन्द यादव बाइक संख्या यूपी 62एन 9961 से बरसठी बाजार आ रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार 3 लोग बाइक संख्या यूपी 62 बीएफ 2181 से आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें चारों घायल हो गए। प्रेमचन्द बुरी तरह से घायल होने पर उन्हें परिजन ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां उसकी मौत हो गयी। दूसरी बाइक पर सवार तीनो लोग को भी काफी चोट लगी। उन्हें भी आसपास के लोग अस्पताल भेजवा दिया। तीनो घायल नई बाजार केराकत के निवासी बताए जा रहे है।
- प्रेमी के साथ फुर्र हुई युवती
जौनपुर धारा,जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासी ने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया कि मेरी बहन उम्र करीब 19 वर्ष 10 जून को बिना बताये कहीं चली गयी है। हम लोगों ने पास-पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में पता चला कि ग्राम बनी थाना सरायइनायत, प्रयागराज का युवक नीरु मेरी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस प्रार्थना-पत्र के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं ये भी पता चला है कि युवक व युवती का काफी लम्बे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों दस जून को सामाजिक बन्धनों को तोड़ते हुए फरार हो गये।
- वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया अरेस्ट
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में विशेष अभियान के क्रम में पुलिस ने एक वांक्षित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अनुसार एसआई पन्नेलाल यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पाक्सो एक्ट का वांक्षित अभियुक्त रीपक गिरी पुत्र राजाराम गिरी निवासी ग्राम चन्दौकी थाना मुंगराबादशाहपुर को सोमवार को रामनगर गेट के पास से गिरफ्तार कर थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. विवेक कुमार तिवारी थानाध्यक्ष, उ.नि. पन्नेलाल यादव, का. संतोष सैनी, राहुल यादव आदि शामिल रहे।
- भूमि विवाद में हुई मारपीट, आठ घायल
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आधा दर्जन लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे में 48 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र बाबू नंदन, 25 वर्षीय रीना पत्नी हरिराम, 29 वर्षीय शोभावती पुत्री बाबू नंदन, 28 वर्षीय हरिराम पुत्र बाबू नंदन, 27 वर्षीय सोनू पुत्र कमलेश कुमार, 65 वर्षीय बाबू नंदन पुत्र नोखई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं छताई कला गांव में जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने 25 वर्षीय ज्योति पुत्री सतई को पीटकर घायल कर दिया। ताखा पूरब गांव में मामूली विवाद में पड़ोसियों ने 27 वर्षीय मनोज कुमार गौतम पुत्र फिरतू को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हुसेनाबाद गांव निवासी आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।



