Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में…

नीलामी 21 मार्च को

जौनपुर धारा, जौनपुर। अध्यक्ष निलामी समिति अपर जिला जज शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 दुकानों की सार्वजनिक नीलामी 21 मार्च 2023 को जनपद न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में की जायेगी। जिसमें 3 वैâण्टीन, 7 पान, 1 फोटो स्टेट, 2 चरबन, 2 फल, 3स्टेशनरी की द दुकानों सहित 1गुमटी व वाहन स्टैण्ड की नीलामी की जायेगी। जिसमें शर्तों का पालन अनिवार्य होगा। उन्होने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 20 मार्च को शाम 4 बजे तक सम्बन्धित दस्तावेज नजारत अनुभाग में जमा कर सकतें है।

गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के तहत गैरजमानती वारंटी लालचन्द उर्फ लालमनि पुत्र हनुमत सरोज निवासी-ऊंचडीह पवांरा को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया ने पुलिसटीम के साथ शुक्रवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया ।

गैंगस्टर में वांछित गांजा संग गिरफ्तार

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर में वांछित को दो किलो तीन सौ पचास ग्राम गांजा संग गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर तराव बगही चौराहे के पास से अवैध दो किलो तीन सौ पचास ग्राम गांजा संग कल्लू उर्फ हाशिम पुत्र जुम्मन नट निवासी तराव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह खानपुर गाजीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।