― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में...

खबरे एक नजर में…

  • रोजगार हेतु निःशुल्क आवेदन 20 जुलाई तक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के.सिंह ने अवगत कराया है कि उ.प्र.खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से दोना-पत्तल एवं पापकार्न का कार्य करने वाले परम्परागत कारीगर एवं स्वरोजगार में रुची रखने वाले कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीन एवं पापकार्न मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरण किये जाने हेतु आनलाईन आवेदन ल्ज्व्न्ग्ं.ुदन्.ग्ह पर किया जायेगा। जिसकी अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2023 तक है। आवेदन पत्र के साथ फोटोग्राफ, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में जमा किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 9580503157 एवं 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • एक सप्ताह से लोग अंधेरे में

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय क्षेत्र के परियत गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जलने के कारण दो गांव के कई बस्ती के लोग अंधेरे में है। किसानों को भी समस्या हो रही है।

परियत गांव के टीकरान हरिजन बस्ती में 100केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इसी से राजापुर तिवारीपुर टिकरान आदि बस्ती में सप्लाई होती है। लेकिन एक सप्ताह से यह जल गया है। जिसके कारण बस्ती के साथ किसानों को फसल के सिचाई की भी समस्या हो रही है। गांव के शिवजी मनोज राहुल आदि लोग शिकायत बिजली विभाग से कर चुके है लेकिन अभी तक जला ट्रांसफार्मर ठीक नही हुआ।

  • दुकान में आग से 70 हजार का सामान जला

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी बाजार स्थित जनरल स्टोर की दुकान में गुरुवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण सामान जलकर राख हो गया। बाजार के सचिन मोदनवाल की जनरल स्टोर की दुकान है रात को दुकान बंदकर घर चले गये, रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी के अनुसार कुल लगभग 70 हजार का सामान जला है।

  • सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ताखा पूरब गांव निवासी बाइक सवार दो युवक सड़क दुघर्टना में खम्भे में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम पुत्र इन्द्रजीत व 21 वर्षीय पिन्टू पुत्र राम चन्दर गुरुवार की रात जौनपुर की तरफ से अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की रफ्तार तेज होने से वे अनियंत्रित होकर एरायकियाना मोहल्ले में एक खम्भे से टकरा गये जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

  • ट्रेन से कटी महिला हुई शिनाख्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को जौनपुर-गाजीपुर रेलवे ट्रैक पर तरसंड गांव के पास एक क्षत-विक्षत महिला का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया और अन्य तरह से पहचान कराने में जुटी थी। शुक्रवार को उक्त महिला की पहचान सरिता यादव 42 पत्नी सैलानी यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सरिता मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

  • टॉप टेन अपराधी की जमानत हुई निरस्त

जौनपुर धारा, सुइथाकला। जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु जमानतदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी अभियुक्त शैलेंद्र प्रताप यादव उर्फ एसपी यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव के विरुद्ध स्थानीय थाने में पंजीकृत भारतीय दण्ड विधान की धारा 307 की स्वीकृत जमानत निरस्त कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की गयी। न्यायालय में जमानतदारों की उपस्थिति में थानाध्यक्ष द्वारा सुसंगत तथ्यों के आधार पर अपना  पक्ष रखते हुये टॉप टेन के शातिर अभियुक्त की जमानत निरस्त करायी गई। गौरतलब है कि जमानत निरस्त कराकर जेल भेजे गये अभियुक्त के विरुद्ध लूट, चोरी हत्या का प्रयास, दहेज अधिनियम, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में कुल 32 अभियोग पंजीकृत है, जिसमें आरोपी के विरुद्ध आजमगढ़ जनपद में कुल 6 मुकदमें दर्ज है। थानाध्यक्ष की कार्यशैली से जहां अपराधियों में भय का माहौल है वहीं अपराध पर अंकुश लगाने की यह एक कड़ी कार्रवाई भी है।

Share Now...