― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में

खबरें एक नजर में

  • सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय पुलिस ने एक गांव निवासी किशोरी संग हुए सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। निरीक्षक अपराध नागेंद्र प्रसाद सिंह हमराहियों संग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपित गोबरा गांव निवासी प्रत्युष मिश्रा पुत्र राकेश को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

  • जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, दो घायल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव के रमेश कुमार व लक्ष्मण में पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि रविवार को दोपहर बाद इसी विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा मिट्टी डलवाया जा रहा था जिसको दूसरे पक्ष के लोग रोकने लगे। इसी में दोनों पक्षों में गाली गलौज होते-होते लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।

  • 10 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल श्ार्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में उ.नि. मंजीत कुमार मय हमराही द्वारा 10 लीटर देशी नाजायज शराब के साथ अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र शम्भुनाथ उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम हरीपुर थाना सुजानगंज को रामनगर तिराहा से शनिवार को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 64/2023 धारा 60 आबकारी अधि. बनाम मनीष कुमार उपरोक्त के पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share Now...