Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

तेज रफ्तार वाहन के टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखण्ड पर गेट संख्या तीन डी (सुल्तानपुर क्रासिंग) के गेट का बूम को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। गेटमैन ट्रेन आने की सूचना पर बूम गिराकर बन्द कर रहा था। बूम थोड़ा नीचे आया था कि एक तेज रफ्तार वाहन बूम को टक्कर मारते हुए भाग गया। गेटमैन ने तत्काल सीकड़ लगाकर गेट को बन्द कर दिया। उसके बाद स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। उसके बाद आरपीएफ प्रभारी स्टेशन जफराबाद प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच कर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव की मनाई गई पुण्यतिथि

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को जफराबाद विधानसभा कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गइ जिसमें उपस्थित वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव‘टाइगर’,जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सरकोनी के ब्लॉक अध्यक्ष भुलई चौहान, सेक्टर प्रभारी रामप्रसाद नागर, सनाउल्लाह, प्रदीप वर्मा, इंद्रजीत यादव, इकबाल अहमद, अजय प्रजापति, डीके गौतम, राजू यादव, रामचरित्र यादव, नजमी अरशद माया शंकर यादव आदि लोगों ने मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि दी। सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र टाइगर ने मुलायम सिंह के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए हुए आदर्श को पूर्णता पालन करने का अपील करते हुए कहा लोगों से कि यही हमारे नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा जफराबाद अध्यक्ष घनश्याम यादव तथा संचालन विधानसभा महासचिव शिव मूरत सरोज ने किया।

  • छात्र की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, सुइथाकला। विगत गुरुवार देर शाम कोचिंग से वापसी के दौरान जंगीपुर गांव में छात्र की पिटाई के मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। बताया जाता है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का हुसेनाबाद निवासी चंदन सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने आता था। आरोप है। घटना के दिन वह कोचिंग के बाद घर वापस जा रहा था कि जंगीपुर गांव में दबंग स्वभाव के चार युवक सचिन, मजनू, निरंजन व सूरज  रंजिशन को उसे साइकिल से गिराकर लाठी डंडे से पिटाई कर घायल कर दिए थे। मारपीट के दौरान शोर मचाने पर सब मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर उक्त युवकों के विरूद्ध मारपीट और एस सी एस टी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

  • टीकाकरण ही तमाम रोगों का बचाव

जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक सभागार में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीसीपीयम राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों को समय-समय पर टीका लगवाने से तमाम असाध्य बीमारियों से बचा जा सकता है। अभिभावकों को अपने बच्चों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यूनिसेफ से आये नवीन श्रीवास्तव ने भी बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि नियमित टीकाकरण अभियान मिशन इंद्र धनुष के तहत चल रहा है। कोई भी बच्चा टीका करण से वंचित न रह पाये। इसकी हम सब की जिम्मेदारी है। इस मौके पर सीडीपीओ सुरेश चंद यादव, विपिन कुमार यादव, बिन्दू यादव, संगीता, मुन्नी सोनी, नीलम सोनी, निशा, रीता, सुमन, गीता, इंद्रावतीआदि मौजूद रहीं।

  • वेदप्रकाश बने बसपा के शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष

जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव निवासी व बहुजन समाजपार्टी में रहकर एक दशक से सेवा देने वाले वेदप्रकाश गौतम को शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वेदप्रकाश को वाराणसी मंडल के मुख्य प्रभारी रामचन्द्र गौतम ने इस पद की कमान सौंपी है। जारी किए गए पत्र में कहा कि इन्हें अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।