― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

विवाहिता की फोटो सोसल मीडिया पर किया पोस्ट, दो पक्षों में मारपीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक विवाहिता महिला की फोटो गांव के ही एक युवक द्वारा सोसल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मौके से मामले को शान्त कराया।

थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी का फोटो उसी गांव के युवक ने सोसल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है, जिसको लेकर सोमवार की देर शाम महिला के पति व उक्त युवक से कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। महिला के पति की सूचना पर मौके पर डायल-112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया तथा थाने पर आकर तहरीर देने की बात कही। इस मामले में पूछे जाने पर गौराबादशाहपुर थाने के एसएसआई राम शंकर पांडेय ने बताया कि मामले में यदि महिला या उसके पति द्वारा लिखित तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक में भरी हुंकार

जौनपुर धारा, जौनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की एक बैठक सुजानगंज ब्लाक संघ अध्यक्ष सुनीता प्रजापति की अध्यक्षता में श्रीगौरी शंकर धाम के परिसर में की गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुनीता प्रजापति ने बताया कि 4 अक्टूबर को हम सभी बहनें अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन में चलना हैं। सभी बहने दिल्ली चलें ताकि अपने हक की मांग को मांगा जा सके, हमारी प्रमुख मांगों में मानदेय 26 हजार की बढ़ोतरी की जाए, सेवानिवृत होने के बाद पेंशन दिया जाए, महिला वक्ताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार सिर्फ हम लोगों से अतिरिक्त कार्य करवाती है, हमारी मेनहत का मज़ाक बना लिया है, उपस्थिति सभी महिलाओं ने दिल्ली चलने की बहुत ही जोश खरोच से अपनी बात रखी 3 अक्टूबर को हम सभी बहनें मुंगराबादशाहपुर स्टेशन से ट्रेन के द्वारा जाएंगे। इस अवसर पर किरन पटेल, क्षमा दुबे, नीलम सिंह, रीना सिंह, बीना सिंह, उषा, रेनू सिंह, सुमन दुबे, मनोरमा निषाद, मंशा देवी, मंजू, नूरजहां शशिप्रभा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रही।

प्रधानाध्यापक पर तालाबंदी का लगा आरोप, वीडियो वायरल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को एक वायरल वीडियो में एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर विद्यालय में तालाबंदी कर पढ़ाई बाधित करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के अभिभावकों और बीईओ राजेश कुमार वैश्य मौके पर पहुंचे। दोनों लोगों के भारी दबाव के बाद विद्यालय में पठन-पाठन चल सका, तब तक विद्यालय में पठन पाठन पूर्णतया बाधित रहा।

वायरल वीडियो क्षेत्र के इन्दिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ूपुर का बताया जा रहा है। जिसमें कथित तौर पर मंगलवार को बच्चों द्वारा प्रधानाध्यापक रोहित सिंह यादव पर विद्यालय में ताला जड़ने का आरोप लगाया गया है। जिसकी जानकारी होने पर विद्यालय पर अभिभावकों का जमावड़ा लग गया।इस दौरान बच्चों और अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा। कुछ ही समय में क्षेत्र के बीईओ राजेश कुमार वैश्य भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि अभिभावकों और बीईओ के दबाव के चलते विद्यालय का ताला खुलने के बाद पठन-पाठन का कार्य चल सका। सूत्रों की मानें तो उक्त विद्यालय नियुक्ति और प्रबन्ध तन्त्र को लेकर हाई कोर्ट से लेकर विभाग तक उलझा हुआ है। ऐसे में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उक्त विद्यालय अखाड़ा बना रहता है। ऐसे हालात में उक्त विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक चिन्तित दिखाई पड़ रहे हैं। इधर मामले में बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि प्रधानाध्यापक के रवैये से अभिभावक और बच्चों में काफी रोष था। फिलहाल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ व वरूणेन्द्र राय आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे कि एक संदिग्ध युवक बाइक के साथ दिखा। जब पुलिस ने युवक को हिरासत में ले पूछताछ किया तो अपना पता खेतासराय थाना क्षेत्र के गरोठन निवासी जिसका नाम राजन पुत्र रामलाल है। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अदद चाकू व आजमगढ़ जनपद से चुराई गई एक बाइक बरामद कर किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। वहीं पूर्व में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे में वांछित है।

Share Now...