― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

दो युवतियों ने किया आत्महत्या का असफल प्रयास

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो किशोरियों ने आत्महत्या का असफल प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी जिसकी उम्र लगभग 20वर्ष बताई गई है, जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आए जहां  गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। इसी तरह एक और गांव की 19वर्षीय किशोरी ने फांसी का फंदा गले लगा लिया। संयोग अच्छा था कि परिजन तत्काल मौके पर पहुंचकर फन्दे से उतारा और बेहोशी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आये। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने उसे भी जिला चिकित्सालय भेज दिया घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।

दलित महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दलित महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया बड़ाऊ यादव उर्फ नितिन यादव पुत्र उधव यादव उर्फ देवमणि यादव निवासी ग्राम कोढा को जहाँसापुर चौराहे से बुधवार सुबह सात बजे गिरफ्तार किया गया। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि पीड़िता अनुसूचित जाति की है। मंगलवार की शाम करीब 4बजे उक्त आरोपित ने उसे अपनी मुर्गीशाला में ले जाकर जबरजस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसका मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर द्वारा मामले की जा रही है।

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के यूनुसपुर के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरैंया आजमगढ़ निवासी 20 वर्षीय रामकेश और इसी गांव के 30 वर्षीय संतोष पुत्र प्यारेलाल बाइक से कहीं जा रहे थे। यूनुसपुर गांव के पास नीलगाय से बचने के चक्कर में पिकअप से टकराकर घायल हो गए।

हत्या के मामले में पुलिस ने की कार्यवाही

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चक भवानीपुर तिवारीकपूरा में 4 मई को पीडब्ल्यूडी कर्मी पंधारी की हत्या के मामले में दो अभियुक्त को लेकर पुलिस पांच महिने से बार-बार दबीश दे रही है ना मिलने पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ शुक्ला के मौजूदगी में आरोपियों के घर दुग्गी बजवाकर कुड़की की नोटिस चस्पा की है।

Share Now...