― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • सीरत कमेटी के अध्यक्ष का मुस्लिम सजावट कमेटी ने किया स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के हरलालका रोड की मुस्लिम सजावट कमेटी के अध्यक्ष अंजुम सिद्दीकी और उनकी टीम ने नव चयनित सदर शौकत अली (मुन्ना राजा) का भव्य स्वागत अपनी कमेटी की तरफ से सोमवार को किया। इस मौके पर मुन्ना राजा ने कहा कि यह त्योहार हम सब का है और शहर की तमाम सजावट कमेटी और अखाड़ों को एक साथ मिलकर हम सब के प्यारे नबी सरवरे कायनात का जलसा और जुलूस को कामयाब करना है। इस मौके पर असीम मछलीशहरी,  रियाजुद्दीन अल्वी, शहाबुद्दीन विधार्थी, सरताज सिद्दीकी, इकराम सौदागर, शकील माज राइनी, जफर मसूद, फिरोज कुरेशी, शोबी ताज कादरी, हाजी सैय्यद फरोग, शोएब अहमद समीर, शोएब पठान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

  • सब-जूनियर एवं जूनियर कुश्ती का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 सितम्बर 2023 तक मुरादाबाद में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जौनपुर के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में सब-जूनियर बालिका कुश्ती का जनपदीय चयन परीक्षण 09 सितम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का जन्म वर्ष 2006 या 2007 का होना चाहिए जबकि 2008 में जन्मे खिलाड़ी चिकित्सक अथवा माता-पिता के प्रमाण-पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 12 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।             प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन  28 से 30 सितम्बर तक गोरखपुर में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में जूनियर बालक कुश्ती का जनपदीय चयन परीक्षण 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का जन्म वर्ष 2003, 2004 होना चाहिए। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 16 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में किया जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 05 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें।

  • दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर-केराकत मार्ग पर किरतापुर गांव के खाद्य गोदाम के पास सोमवार की सुबह दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गयी। 35 वर्षीय सवार युवक की मौत हो गयी। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए है। किरतापुर गांव निवासी कमल यादव अपनी बाइक से जौनपुर शहर की तरफ जा रहा था। जौनपुर-केराकत मार्ग पर किरतापुर खाद्यन्न गोदाम के पास आधे सड़क तक खड़े ट्रकों के बगल से वह बाइक से निकल रहा था। सामने से रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी। दूसरी लाइनबाजार क्षेत्र कुद्दुपुर गांव के धीरज कुमार तथा गोलू बाइक से केराकत की तरफ जा रहे थे। तीनों बाइक सवार गिर कर तड़पने लगे। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। कमल यादव को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लोग कमल यादव के मौत का जिम्मेदार ऊक्त सड़क पर आधे से ज्यादा जगह घेर कर खड़ी ट्रकों को मान रहे है। इसे लेकर आक्रोश है। मृतक माँ बाप का एकलौता पुत्र था।

  • कृषि रक्षा इकाई को किया गया स्थानांतरित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला कृषकों के सहूलियत व माँग को ध्यान में रखते हुए सोमवार को क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर स्थित कृषि रक्षा इकाई को  राजकीय बीज गोदाम, रामनगर पर स्थानांतरित किया गया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी मिथिलेश सिंह व राजकीय बीज गोदाम प्रभारी ऋषिकेश गौतम ने गोदाम की चाभी सहायक विकास अधिकारी वीरविक्रम सिंह व कृषि रक्षा इकाई प्रभारी चंद्रशेखर को प्रदान किया। इस दौरान कृषि विभाग व कृषि रक्षा के सभी कर्मचारी व क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहें।

  • जमीनी-विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट , मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत गौहानी गांव में दो सितम्बर की शाम आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के साथ जमकर लाठी-डण्डे व लात-घूंसे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आयी। पुलिस ने दोनों पक्षों से चोटिल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाकर प्राथमिक उपचार करवायी। वहीं पुलिस ने एक पक्ष के रायसाहब पटेल की तहरीर के आधार पर सन्दीप पटेल, अतुल पटेल, प्रताप बहादुर पटेल, अजय पटेल, श्रीकान्त पटेल, रामआसरे पटेल, शमशेर बहादुर पटेल, कन्हैयालाल पटेल व दूसरे पक्ष के सन्दीप कुमार पटेल की तहरीर के आधार पर भैयालाल पटेल, अमृतलाल पटेल, रायसाहब पटेल, लालसाहब पटेल, सत्यप्रकाश पटेल, विकास पटेल, बेचन पटेल, सूरज पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

Share Now...