― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • कंपोजिट विद्यालय का चोरों ने तोड़ा ताला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजागंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खुजीडीह में आये दिन अराजक तत्वों द्वारा गेट पर लगा ताला तोड़ दिया जाता है तथा विद्यालय के अंदर पानी की टंकी, नलों में लगी टोटी, सोलर लाइट को अज्ञात लोगों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घटना की सूचना 112 नंबर को दे दी गई है। प्रधानाध्यापक प्रभाकर शुक्ल तथा ग्राम प्रधान किरन यादव ने लिखित तहरीर थाना में दी है।

  • संस्थापक की 24वीं पुण्यतिथि मनाई गई

जौनपुर धारा, करंजाकला। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां के सभागार में महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य स्व. डॉ. समर बहादुर सिंह की 24वी पुण्यतिथि मनाई गई। महाविद्यालय में आयोजित  इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्रबंधक सीमित के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह सहकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव शंकर यादव, गांधी शताब्दी स्मारक पीजी कॉलेज कोयलसा आजमगढ़ के प्रबंधक डॉ. राकेश कुमार सिंह, प्रबंधक सीमित के वरिष्ठ सदस्य कमलेश राय शिक्षा एवं समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने स्व. डॉक्टर समर बहादुर सिंह की प्रतिम पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।

Share Now...