- इलाज के दौरान एक फार्मासिस्ट की मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। सीएचसी खुटहन में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात फार्मासिस्ट की बुधवार की रात जिले के प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
गुरुवार को सीएचसी पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विकास खंड के मैरवा गांव निवासी राजीव यादव यहां लगभग चार वर्षों से चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। फेफड़े व लीवर में इन्फेक्शन था। परिवार के लोग एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार चल ही रहा था, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उन्हे बचाया नहीं जा सका। लाश का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया। उधर निधन की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डाक्टर रोहित लाल की अध्यक्षता में शोकसभा की गई।
- ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री की मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। बलिया से चलकर कुर्ला तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। मामले की सूचना कंट्रोल को दिये जाने के बाद जीआरपी ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबियत अचानक ट्रेन में खराब हो गई। ट्रेन के जंघई जंक्शन पहुंचने से पहले यात्री बेहोश हो गया। साथी यात्रियों ने इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम को दी। कन्ट्रोल ने स्टेशन मास्टर जंघई को मामले से अवगत कराया। ट्रेन बुधवार को जंघई में शाम छह बजे पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान जनरल बोगी के पास पहुंच गये और यात्री को बेहोशी हालत मैं उतरवाकर एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गागंज भदोही भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- अज्ञात वाहन की चैपेट में आने से युवक की मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के मारूफपुर निवासी एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
क्षेत्र के मारूफपुर निवासी कमलेस कुमार 38वर्ष पुत्र राय साहब बीती रात लगभाग 8:30 बजे अपने ससुराल ताहिपुर थाना सिकरारा गया था वापस लौटते समय सिकरारा थाने के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। एम्बुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
- 21 से 23 जून तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
जौनपुर धारा, जौनपुर। अधिशासी अभियन्ता ने 33/11 के.वी.छातीडीह एवं टंण्डवा उपकेन्द्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि 21 से 23 जून 2024 तक 33 के0वी0 चौरी लाईन के जर्जर तारों को बदलने का कार्य प्रातः 07.00 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 02.00 बजे तक किया जायेगा। जिसके कारण 21 से 23 जून तक प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अतः क्षेत्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि जर्जर तारो को बदलनें के कार्य के दौरान विद्युत कटौती अवधि में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे कि ग्रीष्म काल के अग्रिम माहों में सूचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सके।
- केराकत में कब्जे को लेकर मारपीट, सात घायल
जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नरहन बन्धवा गाँव में आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा को लेकर पाल व चैहान बिरादरी के दो पक्षों में जमकर लोहे रॉड के प्रहार से हुए संघर्ष में दोनों पक्ष से महिला व पुरुष 7 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से अरुण पाल 27वर्ष, सुजीत पाल 40, अरविंद 34, रेनू पाल 30, जियालाल 32 तथा दूसरे पक्ष से दो महिलाएं समेत 7 लोग घायल हो गए। उपचार हेतु पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पाल पक्ष का आरोप है कि उसकी आबादी की जमीन पर चैहान पक्ष के लोग एक दबंग भूमाफियाँ के इसारे पर कब्जा कर रहे थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट हो गई।



