Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

लोगों को बताए व्यायाम के टिप्स

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में गुरुवार को हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट, कोदहूं पर होलिस्टिक हेल्थ सपोर्ट फॉर एल्डरली पीपल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत सीनियर सिटीजन शीतला दुबे का जिनकी उम्र 85 वर्ष है, उनका जन्मदिन्ा मनाया गया। जहां इसी दौरान सभी सीनियर सिटिजन का हेल्थ चेकअप भी किया गया।

वहीं फिजियोथैरेपिस्ट आशीष सिंह द्वारा बुजुर्गों के लिए कौन-कौन से एक्सरसाइज उपयोगी है वह भी बताया गया। जिन बुजुर्गों को तकलीफ थी उन्हें फिजियोथैरेपी भी दी गई। डायरेक्टर डॉ.सुधाकर दुबे बताया कि हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट इसी तरीके से बुजुर्गों के हॉलिस्टिक हेल्थ पर लगातार कार्य को करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सेवाएं पहुंच सके, इसके लिए प्रयास करता रहेगा।

वारण्टी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को थाना क्षेत्र के अमावाकला गांव निवासी एक वारण्टी उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया,जब पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिए भ्रमण कर रही थी। मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई कर वारण्टी को न्यायालय भेज दिया गया।

बतौर पुलिस मुकदमा अपराध संख्या 449/19धारा 457,380/411के मामले में उक्त गांव निवासी अखिलेश सिंह पुत्र स्व बलवन्त सिंह वारण्टी था। जिसे गुरुवार को पुलिस की गठित टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय को भेज दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद अतीक अहमद समेत हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरी और कान्स्टेबल हरिश्चंद्र शामिल रहे।

जंगली सुअर के हमले से युवक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बहोरनपुर गांव में शौच करने गए युवक को जंगली सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

बीबीगंज चौकी क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी 24वर्षीय विपिन कुमार उपाध्याय पुत्र सुमित उपाध्याय गुरुवार को शौच के लिए गांव के बाहर में जा रहे थे कि अचानक सामने से जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत बामी गांव निवासी महिला आशा देवी(48) पत्नी रामकुमार सरोज सड़क दुर्घटना में गंभीररुप से घायल हो गयी थी। गुरुवार की भोर में बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनका पिछले एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि 24जनवरी को वह मड़ियाहूँ दवा लेने हेतु अपने पुत्र रोहित के साथ बाइक से गई थी और वापस आते समय बेलवा बाजार के पास उनकी शाल हवा में उड़ते हुए बगल से गुजर रहे साइकिल सवार के साइकिल के हैण्डल में फंस गई। जिसके कारण वह बाइक से नीचे गिर गई और उनके सिर में गंभीर चोटें आयी और वह बेहोश हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंचे और उन्हें जौनपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनके सिर का आपरेशन हुआ लेकिन उन्हें होश नहीं आया। गुरुवार की भोर में उनकी मौत हो गयी। उनका शव घर आते ही परिवार में मातम छा गया और परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। आशा देवी के पति रामकुमार मुम्बई में रहकर ड्राइवर का कार्य करते हैं। उनके दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।