Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

अज्ञात कारणों के चलते मडहे में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव में बुधवार की सुबह मडहे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान का जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक नेवादा मुखलिसपुर गांव निवासी विजयनाथ शर्मा पुत्र राम अछैबर शर्मा के घर बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से मडहे मे आग लगा गयी। अचानक आग की लपटें देखकर उनके परिजनों ने शोरगुल मचाया। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। ग्रामीण की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की आगोश में आने से मडहे के अंदर रखी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गई।

गैरवाह में होगा वालीबाल प्रेमियों का जमावड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी क्षेत्र के गैरवाह गांव में आगामी 8 फरवरी से होने वाले दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता में वालीबाल प्रेमियों का जमावड़ा होगा। इस आशय की जानकारी प्रतियोगिता के संयोजक वीरेंद्र कुमार सिंह(पिन्टू) ने दी। उन्होंने बताया कि गांव के ही वालीबॉल के खिलाड़ी स्व रमेश सिंह की स्मृति में हर वर्ष दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमें क्षेत्रीय खिलाड़ियों के अलावा गैर जनपदों के भी खिलाड़ी और प्रेमी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। गुड़बड़ी चौराहे के पास 8फरवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता का समापन 9 फरवरी को होगा।