Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

आज इन स्थानों पर होगा कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 29 दिसम्बर को जनपद के विकासखण्ड सिकरारा की ग्राम पंचायत चोरसंददास और ताहिरपुर, केराकत की ग्राम पंचायत चौकियां और धरौरा, डोभी की ग्राम पंचायत अवहदपुर, रामनगर की ग्राम पंचायत भरहुपुर और जवनसीपुर, बरसठी की ग्राम पंचायत बघनरी और बसहरा, मछलीशहर की ग्राम पंचायत रामपुर कहाहित और उमापुर, मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत गोपालापुर और असवा, महराजगंज की ग्राम पंचायत सराय परशुराम और डेगहा, बदलापुर के ग्राम पंचायत गजेंद्रपुर और डडारी, सुईथाकला की ग्राम पंचायत असैथापट्टी और संसारपट्टी, शाहगंज की ग्राम पंचायत मवई और सोगर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

खण्ड विकास अधिकारी ने किया शौचालय का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के रामपुर की जनता ने ग्राम प्रधान से सीएचसी मुफ्तीगंज के बगल में केराकत जौनपुर मार्ग पर बना शौचालय को हटा कर अटल पार्क बनवाने की माग की। जनता की शिकायत पर पहुँचे खंड विकास अधिकारी नन्दलाल कुमार ने देखा तो हिदायत दिया कि जनता की मांग उचित है। इसको देखते हुए उन्होने कहा कि कुछ जनता मदद करेगी तो कुछ सरकार मदद करके यहां पर अच्छा अटल पार्क बन जायेगा। जिससे गांव वालो के लिए अच्छी सुविधा हो जायेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीत सिंह (चुनमुन), ग्राम प्रधान हनुआडीह राजनेत यादव, भाजपा की महिला नेत्री सोनिया गिरी व ब्लाक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

किसान मेला में दी गई योजनाओं की जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक के शहीद हाल में गुरुवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए किसानों को गेहूं की फसलों में खरपतवार प्रबंधन सहित अन्य चीजों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

किसान मेले के मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही। योजनाओं के बारे में किसानों के विस्तार से बताया तो वही कृषि विभाग के बीटीएम ज्ञानेश्वर मिश्रा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही केसीसी, सोलर पंप, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवाईसी, एनपीसीआई तथा फसल बीमा के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया। परंतु कितने किसानों को अब तक फसल बीमा के एवरेज में क्षतिपूर्ति की गई है। इस मामले में पूछे जाने पर वह कुछ भी नहीं बता पाए। कार्यक्रम में जिले से आए रमेश यादव डीपीटी, विषय वस्तु विशेषज्ञ शिव मौर्य, सहायक विकास अधिकारी कृषि राम आजाद यादव, खण्ड तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर मिश्रा, पंकज, ज्ञानेंद्र, सुनील, इश्तियाक तथा किसान मुर्तजा, गुलाम, जियालाल, संग्राम यादव सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

मृतक स्वर्ण व्यापारी के शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे सांसद

जौनपुर धारा, सिकरारा। सांसद श्याम सिंह यादव फतेहगंज में पहुंचे और पिछले दिनों सर्राफा व्यवसाई उमेश सेठ के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। फतेहगंज में अपने बाप को खो चुके बालक को देखकर सांसद बेहद द्रवित दिखाई दिए और उनके मुंह से अनायास निकल पड़ा कि भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाए।