Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

तमंचा व कारतूस के साथ युवक चढ़ा हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहां थाने के एसआइ धर्मेंद्र कुमार दुबे व उनके हमराहियों ने मंगलवार को गश्त के दौरान पट्टी नरेंद्रपुर निवासी आकाश कुमार को देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तारकर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया।

अधिवक्ता समिति के लिए कुल 17प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए किया नामांकन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों पर 17प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार श्रीवास्तव, हुबेदार पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिंह, महामंत्री पद पर नन्दलाल यादव, शिव प्रसाद मौर्य, उपाध्यक्ष 2 पद 10 वर्ष से अधिक अनुभव के लिए रतन लाल गुप्ता, राजेश कुमार, जितेंद्र प्रताप यादव, संदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष 2 पद 10वर्ष से कम अनुभव के लिए उदय प्रताप यादव, कोषाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन पर राम सिंह, सदस्य कार्यकारिणी 6 पद पर 15वर्ष से कम अनुभव के लिए प्रदीप कुमार सरोज, शिव कुमार, मनोज कुमार पाल, राम प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया 20दिसम्बर को भी जारी रहेगी। एल्डर्स कमेटी (चुनाव अधिकारी)  दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राम आसरे द्विवेदी, इंदू प्रकाश सिंह, हरि नायक तिवारी, कुंवर भारत सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में व थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे। अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया  ने पुलिसटीम के साथ रज्जूपुर नहर पुलिया से एक अभियुक्त अमित कुमार को चार सौ अस्सी ग्राम  गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये। अभियुक्त अमित कुमार के खिलाफ मु.अ.सं. 198/2023 धारा 8/20एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।

सहायक आचार्य बने हनुमान, हर्ष

जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र के सुइथाखुर्द गांव निवासी डॉ.हनुमान प्रसाद यादव का चयन उत्तर प्रदेश पं.दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय व गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा में सहायक आचार्य पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों में हर्ष का माहौल हो गया है।

बता दें कि डाक्टर हनुमान के पिता स्व ईशनारायण यादव भी सुइथाकला के अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर बतौर फार्माशिस्ट तैनात रहे। करनाल हरियाणा से पीएचडी करने के बाद संविदा पर झारखंड के रांची में सहायक आचार्य पद पर कार्यरत थे। इसी बीच उनका चयन मथुरा स्थित संस्थान में हो गया। जिसे लेकर लोगों में हर्ष का माहौल हो गया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के अलावा दूसरे नम्बर के भाई अरूण कुमार को दिया। उनके इस उपलब्धि पर डॉ.आलोक सिंह पालीवाल, पाल यादव, कृष्णा आदि ने शुभकामना व्यक्त किया।

पशु अरोग्य मेले में 485 पशुओ का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण परीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार की सुबह ब्लाक के इटैली गांव में पशु चिकित्सक देवकली डॉ.अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में पशु चिकित्सालय देवकली की तरफ से पशु अ।रोग्य मेले का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के कुल 485पशुओ का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवा वितरित की गई। इस अवसर पर पशु चिक्तसाधिकारी डॉ.अजय कुमार यादव ने पशु पालकों से अपने संबोधन में कहा कि दुधारू पशुवों को हरा चारा और कैल्शियम अनिवार्य रूप से देना चाहिए और सरकार के योजनानुसार पशुओ का बीमा करना चाहिए किसान सम्मान निधि टीकाकरण आदि के बारे में विस्तृत रूप से पशुपालको बताया गया। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान रागिनी यादव ने फीता काटकर किया। मेले में फार्मासिस्ट योगेंद्र राम और अब्दुल इस्लाम ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। प्रधान प्रतिनिधि मनोज यादव ने गांव में पशु अरोग्य मेले के आयोजन के लिए पशु स्वास्थ्य टीम के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गांव के कमला यादव मनीष यादव सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

प्रधान के निधन पर खंड विकास अधिकारी ने किया शोक सभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के बीरमपुर ग्राम प्रधान नरसिंह मौर्य के निधन पर खण्ड विकास अधिकारी व प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुबेदार यादव की अध्यक्षता में विकास खण्ड कार्यालय के परिसर में शोक सभा किया गया। शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के शान्ती के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया। ग्राम प्रधान बीरमपुर  का निधन ब्रेनहैमेज होने के कारण हुआ है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सचिन राय, रामसरन सरोज, कविराज यादव, मनोज सरोज, संजय यादव, सुरेन्द्र सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...