― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्षेत्र में सफाई न होने पर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

क्षेत्र में सफाई न होने पर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को शहर क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मोहर्रम के समय साफ-सफाई न होने से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। जिसमें सभासद पर आरोप लगाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में दौरान गन्दगी का जिम्मेदार ठहराया। ज्ञापन के माध्यम से मिर्जा हुमायू रजा ने बताया कि मोहर्रम का पर्व चल रहा है इस समय विभिन्न कार्यक्रमों में स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होता है। जबकि मुफ्ती मोहल्ला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था शून्य के बराबर है। क्षेत्रीय सभासद अंजुम मंसूरी के पति अशफाक अहमद मंसूरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिया क्षेत्र में जहाँ-जहाँ प्रतिदिन झाडू लगाकर कूड़ा उठाया जाता था तथा नालिया साफ की जाती थी। लेकिन अब नही हो रही है नालियों का पानी लोगों के घरों के सामने रूक रहा है। यहाँ तक की इमाम बारगाहों, मजलिसॉ एवं जुलुसो के कार्यक्रम स्थल पर सफाई करने से सफाईकर्मी को मना कर रहा है एवं इस प्रकार से शिया क्षेत्रों में काफी गन्दगी व्याप्त है। उन्होने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद भी कार्य नही हो पा रहा जिससे क्षेत्र की जनता में काफी रोष व्याप्त है। उक्त अवसर पर इमरान खां, तौकीर, परवेज, बशीर, दिलदार, अलमदार हुसैन, नन्हकू, आशीष कुमार, अली रजा, इरफान, अरबाज, मो.अब्बास, लल्लन, मिर्जा आफताब, सिकन्दर अली, सादिक हुसैन सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

Share Now...