जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। विकासखण्ड धर्मापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जब क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने कार्यों के दायित्व को समझते हुए अपनी भूमिका को समझ पाएंगे तो विकास को गति प्रदान करने में मदद कर पाएंगे। आमजन के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामपंचायत सदस्य दोनों की अहम भूमिका होती है। प्रशिक्षण में क्षेत्र पंचायत का गठन, क्षेत्र पंचायत की समितियां, केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण पंचायत कल्याण कोष, क्षेत्र पंचायत में ई-गवर्नेंस की स्थापना, पंचायत पुरस्कार सहित विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। जिसमें यह भी बताया गया कि क्षेत्र पंचायत समिति में कुल-6 समितियों का गठन किया जाता है। जिसमें 3 समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान या क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष होता है और तीन समिति के अध्यक्ष ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य होते हैं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव, खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत लालजी राम तथा सहायक विकास अधिकारी आईएसबी संजय श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे। बीडीओ ने पूछे जाने पर बताया कि प्रशिक्षण में आए थे पंचायत सदस्यों को दिग्दर्शिका, पेन डायरी, किट, बैग, आई कार्ड इत्यादि उपलब्ध कराया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
क्षेत्र पंचायत सदस्य का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Previous article
Next article


