जौनपुर धारा, जौनपुर। ब्लाक सभागार में शनिवार को प्रमुख मांडवी विनय सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं नरेगा के कार्यों के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सभी सदस्यों को बगैर किसी भेदभाव के गाँव के विकास कार्यो को कराने के लिए पर्याप्त धन दिया जायेगा। भाजपा की सरकार में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ब्लॉक में रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गए हैं। बैठक में कृषि विभाग, जल जीवन मिशन स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सीडीपीओ गीता भारती ने बताया कि 15 आंगनवाड़ी भवन बनाने का प्रस्ताव हो चुका है। इस समय घर-घर जाकर संचारी और संभव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही ग्राम विकास प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास विकलांग दैविक आपदा से संबंधित जानकारियां संबंधित अधिकारियों ने दी समाज कल्याण द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन विकलांग के बारे में बताया। मौके पर खंड विकास अधिकारी हरीश चंद्र कौशिक खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह एडीओ कोआपरेटिव संजय एडीओ पंचायत केबी पांडे राहुल सिंह लाल बहादुर विजेंद्र मोहर्रम लालजी रामबली सचिन सिंह जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव सहित संबंधित अधिकारी व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
― Advertisement ―
धर्म और राजनीति का गठजोड़: क्या जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
भारत। धर्म और राजनीति गठजोड़ आज भारतीय लोकतंत्र के सामने एक गंभीर प्रश्न बनकर खड़ा है—क्या इस प्रक्रिया में जनता के असली मुद्दे कहीं...
क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास

Previous article


