जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र पंचायत प्रमुख विद्या देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक 22 दिसम्बर को विकास खण्ड स्थित सभागार में प्रात: 11 बजे होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों व विभागीय अधिकारियों को बैठक में समय पर प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। साथ ही मानदेय भुगतान के लिए बचत बैंक के पासबुक की छाया प्रति साथ में लाकर उपलब्ध कराने का अनुरोध इस आशय से किया है कि समय से मानदेय का भुगतान हो सके।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

