Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरकोतवाली के सामने मोबाइल की दुकान में भीषण चोरी

कोतवाली के सामने मोबाइल की दुकान में भीषण चोरी

  • 20 लाख रुपए से अधिक बताई गई चोरी गए सभी मोबाइलों की कीमत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली के सामने अल्फ्सटीनगंज मोहल्ला स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स के कटरे में अल्फा मोबाइल नामक दुकान से चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली के ठीक सामने लगभग 50मीटर की दूरी पर कटरे में अल्फा मोबाइल की दुकान है। रविवार रात्रि दुकान का शटर चांड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और लाखों रुपए के मोबाइल को चोरी कर बड़े आराम से फरार हो गए। क्षेत्रीय लोगों में इस बात की काफी चर्चा हो रही है कि महज कोतवाली से लगभग 50 मीटर की दूरी पर इस तरह से हुई चोरी अपने आप में पुलिस जवानों के ऊपर एक सवालिया निशान पैदा करती है कि आखिर रात्रि में गश्त करने वाले जवान किस स्थान पर थे, तब कहां सायरन बजा रहे थे, हौसला बुलंद चोरों को इसी तरह का भय नहीं था और बड़े आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो गए। हालांकि चोरी की घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई, जिसको साफ-तौर पर देखा जा सकता है कि चोरों को किसी भी तरह का पुलिस का भय नहीं है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए थे और दुकान में निरीक्षण कर रहे थे।