Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकोटे की दुकान पर मारपीट

कोटे की दुकान पर मारपीट

  • थाने पहुंच असलहा दिखाकर धमकाने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के भुवालापट्टी गांव के कोटा संचालक तथा एक युवक से राशन के लिए बुधवार की शाम को हुई मारपीट की घटना के एनसीआर दर्ज होने के बाद गुरुवार को दूसरे पक्ष की महिलाओं सहित दर्जनों लोग थाने पहुंचे और दूसरे पक्ष पर आरोप लगाने लगे। उक्त गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ने बुधवार की शाम को थाने में जाकर तहरीर दिया कि उसके ग्राम सभा का कोटा विजय बहादुर पुत्र कन्हैया लाल के नाम है। कोटे की दुकान का संचालन ग्रामसभा के जवाहर यादव द्वारा किया जाता है। बुधवार की शाम को मेरा नम्बर आने पर जवाहरलाल ने राशन देने से इंकार किया जिस पर मैंने विरोध किया तब उन्होंने मुझे मारा पीटा। राहुल सिंह की तहरीर पर जवाहर लाल पर एनसीआर दर्ज कर लिया गया। उसके बाद गुरुवार को थाने पर जवाहर लाल तथा कोटेदार विजय बहादुर के साथ दर्जनों महिलाएं व पुरुष थाने पहुंचे। वहाँ पर कोटेदार ने गांव के ठाकुर बस्ती के कुछ युवकों द्वारा जातिसूचक गाली तथा असलहा दिखाकर धमकी का आरोप लगाया। जवाहर यादव ने भी कहा कि वह यूनिट से अधिक राशन मांग रहे थे नहीं देने पर उक्त युवकों ने हमे मारा पीटा। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि बुधवार की शाम को राहुल सिंह की तहरीर पर जवाहर यादव पर एनसीआर दर्ज हुआ था। उसी रंजिश को लेकर फिर झगड़ा हुआ है। मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है।