Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकैंसर पीड़ितों की मदद करेगा शिया पर्सनल लॉ बोर्ड :शेर अली

कैंसर पीड़ितों की मदद करेगा शिया पर्सनल लॉ बोर्ड :शेर अली

  • महाराष्ट्र के महासचिव का गृह जनपद में हुआ स्वागत
  • समाज को शिक्षित करने व हक दिलाने की लड़ाई रहेगी जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड महाराष्ट्र के महासचिव शेर अली शेख का अपने गृह जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत लोगों द्वारा किया गया। नगर के रासमंडल स्थित समाजसेवी शारिक खान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शिया समुदाय के उत्थान के साथ साथ उनके शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी सुविधाओं को दिलाने के साथ साथ उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड हमेशा तैयार रहता है। मौलाना डॉ. यासूब अब्बास ने हाल ही में मुम्बई में कई प्रस्ताव बैठक के दौरान पारित किया था जिसके लिए हम लोग कार्य कर रहे हैं। शेर अली शेख ने कहा कि हम लोग खास तौर पर मुंबई में कैंसर से पीड़ित उन लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगें जिनकी आर्थिक स्थिति वास्तव में ठीक नहीं है। पूर्वांचल के कई जिलों से सैकड़ों लोग कैंसर से पीड़ित होकर मुंबई इलाज के लिए जाते हैं लेकिन उनके पास पर्याप्त धन न होने के चलते जान से हाथ धोना पड़ता है ऐसे में शिया समुदाय के साथ साथ अन्य मजहब व धर्म के लोगों के लिए हम लोग मदद करेगें। उन्होंने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश व केंद्र की सरकार से मांग किया कि वे ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आएं जो अनाथ हो चुके हों और शिक्षित होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए वे लोग आर्थिक मदद करते रहेगें। इस मौके पर मौलाना सैयद दिलशाद ने कहा कि सरकार को अनाथ बच्चों को शिक्षित करने के लिए अलग से फंड मुहैया कराना चाहिए जिससे कि लोग शिक्षित हो सकें। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने शेर अली शेख का स्वागत करते हुए समाज को शिक्षित करने की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि हमें चाहिए कि दोहरा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाये साथ ही इसका सेवन करने वालों को जागरूक करें जिससे कि कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सके। इस मौके पर सैयद इरफान आजमी, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, महशर हुसैन, सज्जाद खान साजन, जुलफेकार अली, अब्दुल्ला तिवारी, जाफर अली राजेश, हसन अली संजय, सुधांशु सिंह, निवर्तमान सभासद अलमास अहमद सिद्दीकी, तालिब मिर्जा, मजहर हैदर, मुनव्वर अली मोनू, सैयद अहमद खुशनूद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।