जौनपुर धारा,केराकत। प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर अनशन पर बैठे पदाधिकारियों का का क्षेत्रिय महिलाओ ने समर्थन कर मंच साझा किया। क्रमिक अनशन पर बैठ महिलाओ ने कहा कि हम सभी क्षेत्रवासियो को इस आंदोलन में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि केराकत तहसील मुख्यालय होने के नाते हर रोज हजारों की संख्या में लोग प्रदेश व अन्य प्रदेशों में जाकर अपनी रोजी रोटी कमाते है। इस लिहाज से केराकत रेलवे स्टेशन पर लम्बी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होना जरूरी है। अनशन कर रहे लोगो में मीरा हेमंत गुप्ता, बेबी संतोष गुप्ता, चमेली गुप्ता, मनाली हेमंत गुप्ता, मनोज कमलापुरी, अनिल सोनकर गांगुली, वकील अंसारी, विनोद कनौजिया, फौजी सुबास यादव, विजय यादव, जितेंद्र कनौजिया, मनीष गिरी, के.के.यादव,संतोष यादव, सूरज सिंह, हंस कुमार सोनकर समेत आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
केराकत रेलवे क्रमिक अनशन का महिलाओ ने किया समर्थन

Previous article

