जौनपुर धारा,जौनपुर। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्र व्यापी एक दिवसीय उपवास का 7 अप्रैल को आह्वान किया गया। जिसके पश्चात पार्टी द्वारा मिले दिशा निर्देश के अनुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में जौनपुर के तमाम कार्यकर्ता वाराणसी के शास्त्री घाट पर पहुंच कर मंडलीय कार्यक्रम में शामिल हुए।
उक्त उपवास कार्यक्रम में आप पार्टी जौनपुर से जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, जिला कार्यकारी सदस्य के पी गुप्ता, श्यामलाल पटेल, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, नगर अध्यक्ष दक्षिणी विशाल यादव शामिल हुए। उक्त उपवास कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि मोदी आम आदमी पार्टी के बढ़ते हुए कद से दहशत में हैं, उनको पता हैं कि यहीं पार्टी हैं जो हमारे कुशासन की कलई खोलने का काम करेंगी। इसी प्रकार शरत चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर संजय सिंह को आरोपित बनाया गया जबकि शरत चंद्र ने 55 करोड़ का चंदा भाजपा को देता हैं। इसका मतलब शराब घोटाला भाजपा ने किया होगा। काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि आज भाजपा की तानाशाही रवैये से देश मे लोकतांत्रिक व्यवस्था कटघरे में खड़ी हैं, जिसके विरोध में यूपी के प्रभारी व राज्यसभा सांसद सजंय सिंह जी ने निरंतर आवाज बुलंद किया हैं और उसवâे परिणाम में फर्जी तरीके से शराब घोटाले में फंसाने का कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव ने कहा कि जबतक अरविंद केजरीवाल जेल से बाइज्जत बरी नहीं हो जातें तबतक हम आंदोलनरत रहतें हुए भाजपा की कलई खोलने का कार्य करतें रहेंगें। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं भाजपा सरकार व नरेन्द्र मोदी खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर नारेबाजी की।