Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeमनोरंजनकुत्ते के कारण हुआ था Arunoday Singh का तलाक

कुत्ते के कारण हुआ था Arunoday Singh का तलाक

बॉलीवुड की एक स्टार ऐसा भी है जो कि एक कुत्ते की वजह से अपनी शादी को तोड़ बैठा था। इस स्टार ने एक विदेशी महिला से शादी करके सबको चौंका दिया था। हालांकि इस स्टार की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। इस सितारे ने एक कुत्ते की वजह से अपनी पत्नी को छोड़ दिया। बॉलीवुड स्टार अरुणोदय सिंह कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अरुणोदय ने फिल्म सिकंदर के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। अरुणोदय सिंह विलेन बनकर कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। अरुणोदय सिंह ने सनी लियोनी, वरुण धवन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के साथ काम किया है। हालांकि अरुणोदय सिंह की पर्सनल लाइफ में कुछ खास नहीं चल रहा है। अरुणोदय सिंह ने ली अल्टन से शादी की थी। अरुणोदय सिंह की शादी ने सब लोगों को चौंका दिया था। हालांकि शादी के 3साल बाद ही ली और अरुणोदय सिंह का तलाक हो गया। साल 2019 में अरुणोदय सिंह के तलाक की अर्जी में इस बात का खुलासा किया गया था। दावा किया गया था कि ली और अरुणोदय सिंह के कुत्ते आपस में खूब झगड़ा किया करते थे। कुत्तों की लड़ाई की वजह से अरुणोदय सिंह और ली के बीच अनबन होनी शुरू हो गई। ऐसे में अरुणोदय सिंह की पत्नी उनको छोड़कर कनाडा चली गई। अरुणोदय सिंह और ली के तलाक की वजह आज भी लोगों को हजम नहीं हुई है। हालांकि अरुणोदय सिंह अब सिंगल बनकर अपनी जिंदगी अपने कुत्ते के साथ बिता रहे हैं।

Share Now...