जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायवैद गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास कुँए में सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। करियांव निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद हाशिम रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। सरायबैद प्राथमिक विद्यालय के पास कुँए में गिर गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई हनीफ की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत

Previous article
Next article


