Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकुएं में उतराई हुई मिली गुमशुदा युवती की लाश

कुएं में उतराई हुई मिली गुमशुदा युवती की लाश

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चितांव गांव में सोमवार की सुबह गुमशुदा युवती की लाश कुंए में उतरायी हुई मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लालमनि सिंह ने पांच मई को थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया था कि मेरी बेटी चांदनी सिंह (21) चार मई की रात्रि घर से गायब हो गयी है। मैं व मेरे परिवार के लोगों ने  पास-पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी। सोमवार की सुबह लालमनि सिंह के घर के बगल ही स्थित  कुएं से दुर्गन्ध आने पर गांव के लोगों ने झांककर देखा तो पता चला कि गायब हुई युवती चांदनी सिंह काr लाश है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि युवती ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या करके लाश को कुएं में फेंक दिया है।