Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिसी भी लड़ाई में पीछे नहीं हटते हमारे वीर सैनिक : जिला...

किसी भी लड़ाई में पीछे नहीं हटते हमारे वीर सैनिक : जिला जज

  • कारगिल विजय दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन की स्थानीय इकाई ने बुधवार को जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय पर कारगिल दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने बहादुर सैनिकों के कृत्यों एवं बलिदान पर वृहद रूप से प्रकाश डालते हुए कहाकि हमारे सैनिक किसी भी लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिये और अपने जान की परवाह नहीं किया, ऐसे वीर जवानों के कृत्यों पर मुझे गर्व है।  कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहाकि देश के सैनिक हर मोर्चे पर लड़ने के लिये तैयार रहते हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में कई ऐसे मौके आये हैं जहां पर जवानों ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया है। देश के लिए बलिदान होने वाले अमर सपूत हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डा. राजेश कुमार अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन ने किया। पूरे देश में 25 जुलाई को ऐतिहासिक कारगिल युद्ध शानदार विजय को कारगिल दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। एनसीसी जौनपुर के कमान अधिकारी कर्नल आरएस मोनी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एनसीसी कैडेटों का अभिवादन किया। एनसीसी के अन्य अधिकारी मेजर एसएन सिंह, नायक गुरप्रीत सिंह, हवलदार अमरीक सिंह, बोधराज के अलावा अन्य पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारीगण, कैप्टन अजीत पांडेय, नायब सूबेदार केके सिंह, सूबेदार मेजर वेद प्रकाश सिंह, जेके सिंह, केके दूबे, कमलेश राम, बनारसी यादव, राजबहादुर पाल के अलावा क्षेत्राधिकारी सदर एसपी उपाध्याय, सूबेदार मेजर बीएन दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद खुशी यादव ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया तथा सर्वेश कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक ने वीर रस की कविता प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।