Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनकिसिंग सीन के लिए एश्वर्या राय को मिला था लीगल नोटिस

किसिंग सीन के लिए एश्वर्या राय को मिला था लीगल नोटिस

बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में बेधड़क होकर स्टार्स ने किसिंग और इंटीमेट सीन दिए हैं। इनमें से कुछ फिल्मों को पसंद किया गया तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। वहीं, कई फिल्मों के बोल्ड सीन को लेकर विवाद भी हुआ और स्टार्स को आलाचोनाओं का सामना करना पड़ा। बॉलीवुड की एक फिल्म में एक्ट्रेस को उसके किसिंग सीन के चलते लीगल नोटिस मिला था। इसकी आज भी चर्चा होती है। ऐश्वर्या राय ने साल 2006 में फिल्म ‘धूम 2’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ‘धूम-2’ में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। ये पहला मौका था जब ऐश्वर्या राय ने बड़े पर्दे के लिए किसिंग सीन दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि फिल्म ‘धूम-2’ में उनके किसिंग सीन के कारण उनके फैन ने लीगल नोटिस भेजा था। ऐश्वर्या राय ने बताया था, ‘मैंने फिल्म में एक बार किस किया था क्योंकि स्क्रिप्ट की मांग थी। मैं अपना काम कर रही थी। लेकिन उनके फैन नाराज हो गए और उन्हें नोटिस भेज दिया। ऐश्वर्या राय ने बताया था कि नोटिस में लिखा था, ‘वह देश की लड़कियों की आदर्श हैं, वह हमारी बेटियों के लिए एक उदाहरण हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी की बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ाया तो वह पर्दे पर ऐसा कैसे कर सकती हैं?’ ऐश्वर्या राय ने आगे बताया था कि ये सब पढ़कर उन्हें बहुत झटका लगा था। वह एक एक्टर हैं और अपना काम कर रही थीं और उस काम के लिए उनसे जवाब मांगा जा रहा था। उनके तीन घंटे में से एक सिर्फ उन चंद पलों की बात की जा रही थी। ऐश्वर्या राय ने आखिर में बताया था कि फिल्म ‘धूम 2’ से पहले किसिंग सीन और फिजिकल सीन करने में सहज नहीं होने के कारण उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्में ठुकराई थीं।