Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकिसान का बेटा बना मेडिकल ऑफिसर

किसान का बेटा बना मेडिकल ऑफिसर

जौनपुर धारा, खुटहन। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा परिणाम में जिले के एक किसान के बेटे ने बाजी मारी है। इस प्रतिभावान छात्र का चयन मेडिकल ऑफिसर पद पर हुआ है। उसने इसका श्रेय अपने माता, पिता, गुरु तथा क्षेत्रीयजनों को दिया है। सूचना मिलते ही परिवारीजनों, नात रिश्तेदार तथा शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी कृपा शंकर पाल तथा उर्मिला देवी के होनहार पुत्र पंकज कुमार पाल बचपन से ही मेधावी छात्र रहे है। उन्होंने हाइस्कूल की परीक्षा ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन से अच्छे नम्बरों से पास्ा किया। उनके पिता खेती किसानी करके किसी तरह बेटे की पढ़ाई में निवेश किया। परिणामस्वरूप बेटे ने यूपीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर क्षेत्र ही नहीं, अपितु जनपद का भी नाम रोशन किया है। इस बड़ी सफलता पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।