Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरकिशोर के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुराचार

किशोर के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुराचार

आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नगर के एक मोहल्ले में एक युवक ने पड़ोसी किशोर के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। किशोर की हालत खराब होने पर युवक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि नगर के एक मोहल्ले में रविवार की रात घर के बाहर खेल रहे एक किशोर को पड़ोसी युवक ने अपने घर के अंदर बुला कर जबरदस्ती अप्राकृतिक दुराचार किया। दुराचार के बाद युवक ने किशोर को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घर आने पर किशोर ने सारी बात परिजनों को बताई। परिजन ने बच्चे को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 377 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तालाश कर रही है।

Share Now...