Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरकिशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित मुस्लिम युवक गिरफ्तार

किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित मुस्लिम युवक गिरफ्तार

  • किशोरी बरामद, फरार दूसरे आरोपित की तलाश जारी

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना पुलिस ने पिछले माह अपहृत 16वर्षीय किशोरी को बरामद कर अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोपित मुस्लिम संप्रदाय के युवक को गिरफ्तार कर लिया। फरार दूसरे आरोपित की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी गत 22अप्रैल की दोपहर 12.30बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर दूसरे दिन किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर महराजगंज के सवंसा निवासी मुस्लिम वर्ग के रेहान व प्रतापगढ़ निवासी नीलेश तिवारी पर बहका-फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया। अपहरण व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई। मिले सुराग पर गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे थाना प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया ने उपनिरीक्षक तरुण श्रीवास्तव, कांस्टेबल सोनू यादव व महिला आरक्षी पूनम के साथ दबिश देकर मल्हनी बाजार से किशोरी को बरामद कर वांछित आरोपित रेहान को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपित का चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया दूसरे आरोपित नीलेश तिवारी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का शुक्रवार को महिला कांस्टेबल की निगरानी में जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया गया है।