Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महिला को चिकोटी काटने के मामले में दारोगा लाइन हाजिर

जौनपुर। बक्शा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने शुक्रवार की रात तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।आरोप...
Homeअपना जौनपुरकिरन दहेज हत्याकांड मेंं आरोपित पति गिरफ्तार

किरन दहेज हत्याकांड मेंं आरोपित पति गिरफ्तार

खुटहन। स्थानीय थाना पुलिस ने किरन अग्रहरि दहेज हत्याकांड में आरोपी पति शशि अग्रहरि को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर आरोपी को रसूलपुर बाजार से धर दबोचा। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी शशि अग्रहरि की 30वर्षीय पत्नी किरन का गत मंगलवार को घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला था। मृत किरन का मायका सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में था। मायके से आए उसके भाई अखिलेश अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति, सास सरोज देवी व ससुर दशरथ अग्रहरि दहेज के लिए मेरी बहन को प्रताड़ित करते थे। इसी से तंग आकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share Now...