Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकिन्नर समिति के आगाज के साथ धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज

किन्नर समिति के आगाज के साथ धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज

जौनपुर धारा, जौनपुर। हरियाली तीज के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा हरियाली तीज के साथ नयी समिति गुलाबी समिति का कार्यक्रम शहर के एक लॉन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान शिव पार्वती जी की पूजा अर्चना किन्नर डाली और बिट्टू द्वारा की गयी। अपनी संस्कृति और परंपरा को देखते हुए सभी सुहागन औरतें एकत्रित होकर भेले बाबा के गीत गाकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए मनाया गया। सभी सुहागन स्त्रियों ने हरे रंग का वस्त्र धारण कर अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजन किया। सभी महिलाओं की पान खिला कर पुरानी परंपरा निभायी गयी। इस बार हरियाली तीज का पर्व इसलिए और भी अलग दिखाई दिया क्योंकि ट्रस्ट परिवार की महिलाओं ने इस बार किन्नर को भी सुहागिनों के कार्यक्रम में सम्मिलित कर चार चांद लगा दिया। किन्नरों ने भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी सुहागिन महिलाओं को आशीर्वाद के साथ सुहाग मे सिंदूर और चूड़ियां भी दिया। उर्वशी सिंह ने कहा कि समाज में आज भी किन्नर समुदाय को सम्मान या दर्जा नहीं दिया गया है, जो समाज में रहने वाले आम नागरिकों के पास मौजूद है। उनकी जीविका और उसका साधन नाचना, गीत गाना और दूसरों की खुशियों में शामिल होना है। समाज हर तरह के लोगों से मिलकर बनता है फिर ऐसा क्यो, जिसमें अलग-अलग लोगों का भिन्न-भिन्न पेशा होता है। जिसका सम्मान करना सबका दायित्व बनता है लेकिन समाज में लिंग के आधार पर कार्य में भेदभाव आमतौर पर देखने को मिलता है। इसी मतभेद को दूर करते हुए आज मेरी संस्था ने किन्नर समाज की एक नयी समिति का आगाज किया है जो हम लोगों के साथ समाज में मिलकर सामाजिक कार्यो में आपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, पद्मिनी सिंह, रीता जायसवाल, डॉ. अंजू, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. तूलिका, डॉ. शशि, डॉ. माधुरी डॉ. चंद्रलेखा, खुशबु जायसवाल, राखी, राधिका, दीक्षा, कंचन, मीरा, साधना, शहर की बहुत सारी सामाजिक राजनीतिक, शिक्षक, डॉक्टर और व्यापारी वर्ग के साथ बहुत सारी किन्नर समाज के लोग उपस्थित रहे।