Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरकागज़ की गड्डी थमाकर महिला का आभूषण लेकर फरार हो गये ठग

कागज़ की गड्डी थमाकर महिला का आभूषण लेकर फरार हो गये ठग

जौनपुर धारा, खेतासराय। बृहस्पतिवार की दोपहर नगर के चौराहे के समीप महिला को बातों मे उलझा कर उसको नोटों के स्थान पर कागज़ की गड्डी थमा कर ठग फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार विमला देवी पत्नी शोभनाथ खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव की निवासी है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे विमला देवी खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर गांव अपनी रिश्तेदारी मे जाते समय खेतासराय चौराहे पर एक दूकान से फल ख़रीद रही थी तभी दो पैदल अज्ञात युवक उसे मिले और उसे अपनी बात मे फसाते हुए सुनसान स्थल तक ले गए। यहां महिला ने उनकी बातों मे आकर सोने का गले का लाकेट और कान की बाली रुमाल मे बंधे कागज़ के टुकड़े के बदले थमा दी। थोड़ी देर बाद उन युवकों के न लौटने पर विमला को अपनी गलती का एहसास हुआ तब तक दोनों ठग युवक महिला का क़रीब एक लाख रुपया जेवर लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस  को दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

  • वर्ज़न
  • थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के अनुसार मामला संज्ञान मे आया है। पुलिस भेज कर छानबीन कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कारवाई की जाएगी।