― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरहार्ट अटैक या हत्या की कड़ी में उलझी विशुन पाल की मौत...

हार्ट अटैक या हत्या की कड़ी में उलझी विशुन पाल की मौत गुत्थी

गिरफ्तारी को लेकर बन्धवा बाजार में किया चक्का जाम

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के अदारी गांव में हुई 56वर्षीय विशुन पाल की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई। विशुन पाल की हत्या की गोली लगने की अफवाह गलत थी। पाल परिवार ने 18 जनवरी को सुबह से 10:30  से 11बजे के बीच वन्धवा बाजार चौराहे पर चक्का जाम किया। उनकी मांग थी कि चन्द्र भान गिरी, को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं ग्रामवासी और पुलिस का कहना है कि विशुन पाल की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई।

बताते चलें कि मामला है रास्ते के विवाद को लेकर था, चन्द्रभान गिरी परिवार अपने घर में जाने के लिए अपनी बाउंड्री तोड़कर पाल की जमीन में से रास्ता ले जाना चाहते थे और उसमें जल निगम की पाइप भी जेसीबी से डाल रहे थे। जिसे पाल परिवार ने मना किया था। वही विष्णु पाल की पत्नी का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर सुलह समझौता कराया था, पुलिस के जाने के बाद फिर विवाद हुआ। पाल परिजनों ने आरोप लगाया है कि गिरी परिवार ने जेसीबी की जल निगम पाइप डालते समय विशुनपाल विवादित जगह पर जेसीबी मशीन के सामने बैठ गए थे और गिरी परिवार उनको उठाकर धक्का देकर बास की कोठी के पास ले गए और वहां पर धक्का, मुक्की कर सिर पर वार किया। इसके बाद विशुनपाल की पत्नी विशुन पाल को उठाकर ले आई और घर पर उनकी मृत्यु हुई। जबकि चंद्रभान गिरी के परिजनों का कहना है कि हम लोगों ने मारपीट नहीं किया था, मौके पर 112 नम्वर पुलिस पहुंची थी और विष्णु पाल अपने घर में थे, उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से मृत्यु हुई।

Share Now...