Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकलेक्ट्रेट परिसर में नाटकीय ढंग से महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

कलेक्ट्रेट परिसर में नाटकीय ढंग से महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के ठीक सामने पुलिस से बातचीत करने के दौरान एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल से भरा बाटल गिरा लिया। मौके पर पुलिस ने किसी तरीके से बॉटल को छीना और महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले गये। महिला के इस हाई वोल्टेज ड्रामे और आत्महत्या करने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें की लाइनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद में प्रदीप श्रीवास्तव के मकान में काफी दिनों से रंजना सिंह नामक एक महिला किराए पर रहती थी और धीरे-धीरे पूरे मकान को हथियाने की साजिश रचना शुरू कर दिया। जब मकान मालिक ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो तहसीलदार एसडीएम और थाने की पुलिस ने जाकर कब्जा किए हुए मकान को खाली कराया। एक कमरा मकान में से इसको रहने के लिए दे दिया गया। कब्जा खाली होने के बाद रंजना सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के ठीक सामने पुलिस से बातचीत करने के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल से भरा बाटल गिरा लिया मौके पर पुलिस ने किसी तरीके से बॉटल को छीना और महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले गये। पुलिस का कहना है कि रंजना सिंह कई बार नौटकी कर इस ढंग से आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है।