Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकरोड़ों के घोटाले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

करोड़ों के घोटाले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, तेल $गबन, तीन हत्या की घटनाओं पर चुप्पी, शहर की टूटी सड़कों की बदहाली और गोमती नदी के घाट को निजी हाथों में सौंपने जैसी जनविरोधी नीतियों के खिला$फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय से विशाल जुलूस निकालकर नगर पालिका परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जि़ला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरि$फ ख़ान ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के लिए प्रत्यक्ष रूप से जि़म्मेदार स्थानीय मंत्री गिरीश चन्द्र यादव हैं। उनका संरक्षण प्राप्त होने के कारण ही नगर पालिका में तेल का $गबन, जनसुविधाओं की अनदेखी और भ्रष्टाचार खुलेआम फल-फूल रहा है। नगर पालिका में कार्यकर्ताओं ने तेल छोड़ो, गद्दी छोड़ो के गगनभेदी नारे लगाते हुए मंत्री गिरीश यादव के इस्ती$फे की माँग की। जि़ला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि जौनपुर की जनता भ्रष्टाचार और $गरीबों की अनदेखी को और बर्दाश्त नहीं करेगी। नगर पालिका में खुलेआम घोटाले हो रहे हैं, सड़कों पर गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन मंत्री और पालिका प्रशासन पूरी तरह लापरवाह हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरि$फ ख़ान ने कहा कि गोमती नदी का घाट जौनपुर की पहचान और आस्था का केंद्र है। इसे निजी हाथों में सौंपना जौनपुर की संस्कृति और परंपरा पर कुठाराघात है। नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। शहरवासी हर दिन समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन भाजपा के जिम्मेदार नेता केवल सत्ता सुख में डूबे हैं। कांग्रेस जनता की आवाज़ को और बुलंद करेगी। जि़ला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू और राकेश मिश्रा ने  कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्षरत है और भाजपा सरकार तथा उनके संरक्षित मंत्री गिरीश यादव की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करती रहेगी। इस अवसर पर विनय तिवारी, देवराज पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अरुण शुक्ला, कृष्णचंद निषाद, आशुतोष सिंह आशू संतोष गिरी, अनिल दुबे आजाद, इरशाद खान, शैलेन्द्र यादव, असरफ अली, मु.ताहिर, अनिल सिंह, विनय कुमार मिश्रा, राजकपूर पटेल, दीपक भट्ट, श्रीनाथ कन्नौजिया, प्रवेश कुमार निषाद, सारिक हुसैन,आशीष यादव,ज़ैद सिद्दीकी, जब्बार अली सलमानी, शब्बीर बाली, अमरनाथ यादव, रघुवंश यादव,विनय विश्वकर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहें।