Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभ्रष्टाचार व मनमानी का आरोप लगाते हुए सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

भ्रष्टाचार व मनमानी का आरोप लगाते हुए सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका में कारोड़ों के घोटाले के जाँच की उठी मांग

जौनपुर। मंगलवार को नगर पालिका के तमाम सभासदों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपकर पालिका में फैले  भ्रष्टाचार से अवगत कराया। उन्होने बताया कि अध्यक्ष द्वारा 10/08/2024को पालिका निधि/राज्य वित्त से ‘वार्ड मियापुर में मो.शेषपुर में किरन मिश्रा के मकान के पास इण्टर लकिंग व पीवीसी पाईप द्वारा जलनिकासी कार्य का टेंडर कराया गया था। जिसका मूल्य 98956 रुपये था, जिसका आजतक कार्य नहीं हुआ। लेकिन इसका भुगतान नगर पालिका द्वारा कर दिया गया जो वित्तीय अनियमितता के दायरे में आता है। नगर पालिका ने बिना बोर्ड के स्वीकृति के पालिका निधि/राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत 01 अगस्त 2025 निविदा खोलने का प्रकाशन समाचार पत्रों में कराया गया, जिसकी विक्री एवं टेंडर डालने की प्रक्रिया नगर पालिका परिसर कार्यालय से अन्यत्र चोरी से की गई। जिसका मूल्य 975210 रूपये है। नगर पालिका द्वारा बिना बोर्ड के स्वीकृति के पालिका विक्री एवं टेंडर डालने की प्रक्रिया नगर पालिका परिसर कार्यालय से अन्यत्र चोरी से की गई। जिसका मूल्य 1505999रुपए है। इसी क्रम में 1511449 की ऑनलाइन निविदा, 777392रूपये की निविदा, ऑनलाइन शौचालय की निविदा निकाली मूल्य 1559724 रुपया निकाली गई है। इसी क्रम में सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद जौनपुर के सीमा अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय के संचालन हेतु ई-टेंडर निकाला गया जो अध्यक्ष द्वारा अपने किसी चहेते को देने के लिये इसकी बिना कारण दो बार टेंडर में समयावृद्धि की गई और चहेते को टेंडर न मिलने की दशा में अगस्त माह में टेंडर को निरस्त कर दिया गया। वर्तमान में शौचालय का संचालन अनियमित तरीके से किया जा रहा है जिससे पालिका को वित्तीय क्षति पहुँच रही है। सभासदों ने पूरे मामले की जाँच कराकर कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश, निदेशक नगर विकास उत्तर प्रदेश, मांडलायुक्त वाराणसी उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी जौनपुर उत्तर प्रदेश से की है। उक्त अवसर पर जगदीश मौर्या’गप्पूÓ, दीपक जायसवाल, अशफाक अहमद, निगहत तहसीन, अनिल यादव, रेनू पाठक, तरन्नुम बानों, अबुजर अहमद, अनीता यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।