रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान कपूर का बर्थडे मनाने के लिए पूर्व पति संजय कपूर के साथ स्पॉट हुईं. संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी अपने बच्चों के साथ लंच के लिए पहुंचीं. करिश्मा कपूर और संजय कपूर को साथ में देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. करिश्मा कपूर को संजय कपूर से तलाक के बाद शायद ही कभी पब्लिक में एक-साथ देखा गया होगा, लेकिन दोनों अपने बेटे कियान कपूर की खुशी के लिए कुछ देर ही सही, पर एक जगह इकट्ठा हुए. उन्होंने बेटे का 13वां जन्मदिन मनायाकरिश्मा और संजय अकेले नहीं थे, उनके साथ संजय की पत्नी प्रिया अपने बच्चों के साथ पहुंचीं. लगता है कि सभी ने मिलकर फैमिली लंच के बहाने कियान का जन्मदिन मनाया. करिश्मा ने वेन्यू में एंट्री करने से पहले पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुईं, तो लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.बेटे के लिए करिश्मा और संजय के कदम की कई लोगों ने सराहना की. एक यूजर ने लिखा, ‘उनके बेटे का जन्मदिन था, बेटे को पहले रखा और इगो को आगे नहीं आने दिया. उनके लिए अच्छा है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘करिश्मा बहुत प्यारी हैं. करिश्मा और संजय को कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इन लोगों को कुछ फर्क नहीं पड़ता. ‘दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इनके अलग ही रिश्ते चलते हैं. करिश्मा ने बेटे के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने संजय से 2003 में शादी की थी, जिनके दो बच्चे हैं. करिश्मा की बेटी का नाम समायरा कपूर है और बेटे का नाम कियान है. दोनों का 2016 को तलाक हो गया था. संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की थीकरिश्मा कपूर ने 2020 में वेब सीरीज मेंटलहुड से ओटीटी डेब्यू किया था. वे अब एक नई वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में कॉप का रोल प्ले कर रही हैं.
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
करिश्मा कपूर ने भुलाए गिले-शिकवे, पूर्व पति के साथ मनाया बेटे का बर्थडे



