ऑस्कर 2023 भारतीयों के लिए नई खुशखबरी लेकर आया है. भारत की शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है. 95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी पर सोमवार अल सुबह से ही सबकी निगाहें हैं. एक के बाद एक विनर्स के नाम सामने आ रहे हैं. उस समय हर भारतीय खुशी से झूम उठा जब भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’के नाम की घोषणा बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए हुई. भारत की झोली में पहला ऑस्कर अवॉर्ड आ चुका है. इस डॉक्युमेंट्री को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है. द एलिफेंट व्हिस्परर्स’8 दिसम्बर 2022 को रिलीज हुई थी. 39 मिनट की यह इंडियन अमेरिकन शॉट डॉक्युमेंट्री फिल्म एक कपल और उनके बेबी एलिफेंट से बॉन्डिंग की कहानी है. इसे गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने निर्देशित किया है. बता दें कि हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने यह डॉक्यु ड्रामा देखा था और इसकी काफी तारीफ की थी. प्रियंका ने कहा था, ‘भावनाओं से भरा एक ट्रंक. दिल को छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री में से एक, जिसे मैंने हाल ही में देखा है. मुझे बहुत पसंद आई.
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
Oscar 2023 में भारत ने लहराया परचम, ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रच दिया इतिहास

Next article


