Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकरंट की चपेट मे आने से विद्युतकर्मी की मौत                       

करंट की चपेट मे आने से विद्युतकर्मी की मौत                       

  • परिजनों ने फॉल्ट ठीक करते समय विद्युत सप्लाई चालू करने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी गांव में बृहस्पतिवार शाम एक 30वर्षीय विद्युतकर्मी की बिजली मरम्मत करते समय करंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छबीलेपुर गांव के निवासी शिव प्रकाश मिश्रा का पुत्र अजय मिश्रा 30वर्ष बृहस्पतिवार शाम भैंसनी गांव में अपने मित्र के साथ फॉल्ट ठीक करने गया हुआ था। परिजनो का आरोप है कि अजय शटडाउन लेने के बाद ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने मे लगा था। इस दौरान बिजली सप्लाई चालू होने के चलते अजय करंट के चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि अजय दो भाइयों में छोटा था तथा बड़ा भाई भारती सेवा में रहकर देश की सेवा में लगा है। दर्दनाक घटना के चलते परिजनों में मातम छा गया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोश उत्पन्न हो गया है। लोग घटना को लेकर अलग-अलग तर्क लग रहे हैं।लोगों का कहना है कि यह घटना विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते हुए हैं। बिना सूचना के विद्युत सप्लाई चालू करना निंदनीय घटना है। वही विद्युत विभाग मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वैदिक कार्रवाई में जुट गई है।