Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकरंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

  • नशे में स्टैंड वाले पंखे पर पड़ गया था हाथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बिजली का करंट लग जाने से बीती रात एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बबलू मिश्रा बीती रात गांव के ही अजय सिंह के पम्पिंग सेट पर दावत खाने गए थे। रात में बबलू और अजय ने छक कर शराब पी। इस दौरान बबलू ने पास पड़े स्टैंड वाले बिजली के पंखे पर हाथ रख दिया जिससे वे करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात सूचना पर परिजन बबलू को उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबलू के दो नाबालिग बेटे हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।