Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरकई दिनों से खोज रही थी पुलिस, गांव में रह रहा था...

कई दिनों से खोज रही थी पुलिस, गांव में रह रहा था छिपकर

जौनपुर धारा,वाराणसी। एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बीते वर्ष 2023 में 17 मई को विकास पुत्र चुलबुली निवासी ग्राम खेवसीपुर थाना जलालपुर अपने साथी जोगेंद्र पाल, डब्बू व भोरिक के साथ पिकअप में गोवंश लादकर खेवसीपुर से मुरली, धरसौना होते हुए चंदौली जा रहा था। इस दौरान चोलापुर थाना क्षेत्र के मुरली अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान विकास मौके से भाग निकला था, जबकि अन्य आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। आरोपी के विरुद्ध 82 की कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी को उसके जलालपुर थाना क्षेत्र के खेवसीपुर घर से शुक्रवार प्रात: पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी अजगरा अभिषेक पांडेय, उपनिरीक्षक चंदन कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक पांडेप्रमुख रूप से शामिल रहे।