― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकई दिनों बाद खिली धूप ने ठण्ड ने दिलाई राहत

कई दिनों बाद खिली धूप ने ठण्ड ने दिलाई राहत

  • लोग घर के छतों व खुले आसमान के नीचे धूप में ली राहत की सांस
  • सरकारी दफ्तरों के बाहर भी लगा रहा जमघट

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को सुबह लगभग 10 बजे से ही धूप खिलने लगी, धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। लोग धूप सेकने के लिए छतों व और खुले स्थानों पर निकल आए, साथ ही सरकारी दफ्तरों के बाहर दैनिक कार्यों के साथ ही धूप सेकने को लोगों का जमघट लगा रहा। कई दिनों से बादलों और कोहरा के छाए रहने से धूप के दर्शन भी लोगों को मुश्किल हो गए थे। मौसम में अचानक परिवर्तन आ गया। कई दिनों बाद गुरुवार को खिली धूप ने ठंड से राहत दिला दी है वहीं न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है। गुरूवार को आसमान साफ रहने से चारों ओर धूप दिखाने लगी थी। पिछले कई दिनों से मौसम के मिजाज बिगड़े हुए थे, लोग धूप निकलते ही छतों पर पहुंचकर और खुले में आकर धूप लेते देखे गये। धूप निकलने से लोगों ने कपड़े सुखाने के साथ अन्य कार्य भी धूप में बैठकर ही निपटाए। मौसम में बदलाव के चलते भले ही धूप निकली हो, उसके बाद भी सर्द हवाएं सुबह से ही चल रही थीं। सुबह बादलों के बीच सूर्य के दर्शन हुए तो दिनभर धूप बनी रही। इससे ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल गई है। धूप के कारण बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोग खरीदारी करते नजर आए। बच्चे खेलने-कूदने में व्यस्त रहे तो महिलाएं घरों की छतों पर धूप का आनंद लेती रहीं। पहाड़ों पर अनवरत हो रही बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल की शुरुआत से ही सर्द हवाओं का जोर रहा। आसमान में बादल छाए रहे। कई दिनों बाद गुरुवार को सुबह ही धूप खिल गई। कई दिनों बाद मौसम साफ होने से घाटों पर भी मंगलवार की तुलना में चहल-पहल थोड़ी ज्याद रही। दिन का मौसम साफ होने का असर यह भी रहा कि शाम को ठंड भी थोड़ी कम रही। गिरते तापमान के कारण बेवजह घर से बाहर निकलने से लोग बचते रहे और खुद को घर तक सीमित कर लिया था। लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। बाजारों में चहल-पहल देखने को मिला। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए।

Share Now...