Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को विधायक रमेश सिंह के अनुज व सोनपत्ती देवी मेडिकल ट्रस्ट के डायरेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें साढ़े छह सौ जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। अजीत सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पुनीत और परम धर्म है। हमारा धर्म शास्त्र भी कहता है कि प्रत्येक जीवों में परमात्मा का वास होता है। गरीबों, लाचारों की सेवा से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर डबल इंजन की सरकार गरीबों, दलितों, पिछड़ों, दिव्यांगो को सरकारी योजनाओं से आच्छादित कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयत्नशील है। जिसका परिणाम भी गांव से लेकर शहर तक दिखने लगा है। मूलभूत सुविधाओं के अलावा बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा और सुरक्षा के बल पर समाज के सबसे निचले पायदान पर रह रहा परिवार भी तरक्की कर निरंतर ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। जो एक बार फिर से भारत को विश्व गुरु बनने की तरफ ले जा रहा है। इस मौके पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, अजय सिंह राजू, शशांक तिवारी, रविकांत विश्वकर्मा, अम्बरीश निषाद, अभिषेक सिंह, संजय यादव, कमला प्रसाद सोनकर सहित आदि मौजूद रहे।