― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरकंप्यूटर सिखाने के नाम पर ठगे गये दर्जनों छात्र-छात्राएं

कंप्यूटर सिखाने के नाम पर ठगे गये दर्जनों छात्र-छात्राएं

  • सरायख्वाजा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में कंप्यूटर सिखाने के नाम पर दर्जनों छात्रों ने ठगे जाने का आरोप लगाया है।  सरायख्वाजा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। छात्रों ने कहा है कि हजारों रुपए ठगे गए है और न्याय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठेंगे। जानकारी के अनुसार स्मार्ट वैल्यू नाम से एक कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर चलाया जा रहा है जहां छात्रों को कंप्यूटर व नेटवर्किंग शिक्षा सिखाने के नाम पर प्रति छात्र से 13 हजार 900 रूपया वसूला गया। छात्रों का आरोप है कि जब एडमिशन ले लेते हैं तो उनसे एक सप्ताह बाद कहा जाता है कि आप एक लोगों को 3 लोगों को जोड़ना पड़ेगा। उसके बाद तब आप लोगों की शिक्षा का विस्तार होगा और तभी आप लोगों को महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्रों को 3 लोगों को जोड़ने का दबाव दिया गया तो छात्रों ने कहा कि हम लोगों से कंप्यूटर सिखाने के नाम पर 13900 वसूला गया है और प्रवेश लेते समय इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी तो छात्रों ने कहा कि या तो कंप्यूटर सिखाया जाएगा या पैसा वापस कर दिया जाए। संस्था के जिम्मेदारों ने उनसे कहाकि वे 3 लोगों को जोड़ेंगे तभी उनका पैसा वापस होगा। जिसके बाद पीड़ित छात्र खुशी यादव, मनमोहन विश्वकर्मा, सुरेखा प्रजापति, स्नेहा यादव, आकाश विश्वकर्मा, रामकुमार, सरोजा, चंद्रसेन, विष्णु यादव ने थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा  को तहरीर देकर कंप्यूटर सेंटर पर कार्रवाई करने की मांग के साथ उनके हजारों रुपए वापस करवाने की मांग की। थानाध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया इसमें हम जांच करेंगे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती तो हम लोग जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।

Share Now...