जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ओमेगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल छातीडीह के प्रांगण में क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस एवं पोएम रेसाइटेशन प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कक्षा-2 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ज्योतिबा फुले, कान्हा, राधा, डॉक्टर, आईएएस अधिकारी, ड्रैकुला, परी, भगतसिंह एवं आर्मी ऑफिसर का रूप धारण कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रंजना सिंह, संगीता सिंह, शकुंतला सिंह, सारिका सिंह, डाली, संगीता यादव, पूजा त्रिपाठी, वंदना, मोनी दुबे सहित पूरा ओमेगा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ओमेगा पब्लिक स्कूल पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


