Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफांसी के फंदे पर लटकता मिला नव विवाहिता का शव, दहेज हत्या...

फांसी के फंदे पर लटकता मिला नव विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछलीगांव में सोमवार की अल सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर थाने आयी, जिसे पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जफराबाद थाना क्षेत्र के सैयददास गांव निवासी हरिशंकर प्रजापति की पुत्री सविता प्रजापति(20) की बदलापुर कोतवाली क्षेत्र मछलीगांव निवासी दिनेश प्रजापति पुत्र मुन्नीलाल प्रजापति के साथ 03 दिसम्बर 2023 को शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर सविता का उत्पीड़न किया जाता था। दहेज को लेकर ही ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया और अब इसे फांसी लगाकर खुदखुशी करने का रूप दे रहे हैं। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के समय जितना दहेज और समान की मांग ससुराल पक्ष के लोगों ने किया था। वह उनकी मांग के अनुसार सब कुछ दिया, किन्तु शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने और दहेज की मांग करने लगे। जिसको लेकर दिनेश और उसके परिजन उनकी लड़की को परेशान करने लगे। पिता का आरोप है कि दहेज की माँग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतका का शव को कब्जे में लेकर थाने आयी। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। इस सम्बंध में बदलापुर प्रभारी निरीक्षण संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपितों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रहीं हैं।