Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरऑल इंडिया शिया महासभा ने सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया शिया महासभा ने सौंपा ज्ञापन

  • बिजली पानी, सड़क सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त करने की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंद्र दर्शन के अनुसार माहे मोहर्रम 19, 20 जुलाई से आरंभ होगा। इसी संदर्भ में नगर मजिस्ट्रेट को तहसीन शाहिद सभासद एवं जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया शिया महासभा के संयुक्त नेतृत्व में 1 दर्जन से अधिक इंतेजामिया कमेटी के सदस्य ने मोहर्रम से संबंधित ज्ञापन सौंपा जिसमें जिला प्रशासन का निम्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया। ज्ञापन में मांग की गयी कि विद्युत व्यवस्था सायंकाल 6 से प्रात: काल 6 बजे तक निर्बाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, सड़क मरम्मत, लाइट मरम्मत जनरेटर, पानी, साफ सफाई की व्यवस्था पहली मोहर्रम से ही सुनिश्चित की जाए, बड़े जुलूसों के पीछे अत्याधुनिक एंबुलेंस एवं कोतवाली पर दमकल गाड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इमामबाड़ा एवं दरगाह जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जाए, यदि कहीं विवादित मामला हो तो दोनों पक्षों से मिलकर पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारी समय से पहले ही निरीक्षण कर ले ताकि कोई विवाद उत्पन्न न हो। मोहर्रम कमेटियों एवं कावड़ समितियों के पदाधिकारियों की एक समन्यवय समिति प्रशासन की देखरेख में बना दिया जाए जिससे दोनों पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग समय-समय पर लिया जा सके। ज्ञापन में कहा गया कि उपरोक्त बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को दिशा निर्देश निर्गत करने की कृपा करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से इसरार हुसैन एडवोकेट, सैयद परवेज हसन, मुन्ना अकेला, नजमी जौनपुरी, इब्ने हसन शहजादे, मोहम्मद उमर, सैयद जीशान हैदर, सैयद लाडले जैदी, मिर्जा नदीम, मिर्जा हातिम हुसैन, हसीन अहमद, मोहम्मद रजा उर्फ मजनू आदि उपस्थित रहे।